jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

महाशिवरात्रि से पहले छावनी में बदली उज्जैन नगरी, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

उज्जैन। इस साल 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन देश भर के शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए उज्जैन नगरी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।

- Install Android App -

उज्जैन में अलर्ट मोड पर पुलिस और प्रशासन
साइबर क्राइम-BDS पुलिस सड़कों पर उतरकर होटल, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर दबिश देक रही है। इस दौरान चोरी और लूटपाट करने वालों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर पुलिस की टीम कार्रवाई कर रही है। साइबर पुलिस प्रभारी, बीडीएस प्रभारी और क्राइम प्रभारी लगातार चाक-चौराहों पर जाकर, रेलवे स्टेशन पर जाकर, होटल और धर्मशालाओं पर सर्चिंग कर असामाजिक तत्वों पर नकेल कस रही हैं।
चलाया जा रहा सर्चिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर सड़कों पर दिखाई दे रहे क्राइम, बीडीएस, साइबर और पुलिस की टुकड़ी अलग-अलग थाना क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल, लॉज, धर्मशाला, कंजरों के ढेरों सहित अन्य जगहों पर दबिश देकर आदतन अपराधी, सन्दिग्ध व्यक्ति, असामाजिक तत्वों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की जा रही है। अब तक 12 से भी ज्यादा आसामाजिक तत्वों को पकड़ कर सख्ती से पूछताछ की जा चुकी है।

कब है महाशिवरात्रि?
इस साल 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा. माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करना, अभिषेक करना, व्रत और अनुष्ठान करने से शिव भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। साथ ही भगवान शिव प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं।