jhankar
ब्रेकिंग
आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की...

खजराना के गर्भगृह में गुंडाराज : विवादों के बाद थाने में पेश हुआ सतीश भाऊ

इंदौर। शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और मर्यादा को चुनौती देने वाला गुंडा सतीश भाऊ आखिरकार खजराना थाने में पेश हो गया। मंदिर के प्रतिबंधित गर्भगृह में अवैध रूप से प्रवेश कर पूजा-अर्चना करने के मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही सतीश फरार चल रहा था, लेकिन कानूनी शिकंजा कसता देख वह अपने वकील के साथ पुलिस के सामने हाजिर हुआ।

विदित हो कि शिवाजी जयंती कार्यक्रम का पहला निमंत्रण पत्र भगवान श्री गणेश को अर्पित करने के बहाने सतीश भाऊ अपने साथियों के साथ मंदिर पहुँचा था। इस दौरान उसने न केवल मंदिर के नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा भी की, जहाँ आम श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है।

- Install Android App -

वीवीआईपी स्वागत और सुरक्षा में बड़ी सेंध
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने मंदिर प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोल दी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंदिर के कुछ पुजारियों ने सतीश भाऊ का स्वागत किसी वीवीआईपी की तरह किया और उसे नियमों को ताक पर रखकर गर्भगृह के भीतर ले जाकर विशेष पूजा करवाई। इस गंभीर लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंदिर की सुरक्षा एजेंसी पर 21 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है, साथ ही ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया गया है।

कानूनी शिकंजा : बीएनएस की धारा 223 (ए) के तहत केस
खजराना पुलिस ने इस मामले में सतीश भाऊ, उसकी पत्नी नीलम पंवार और सहयोगी आकाश रावत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 (ए) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने सतीश की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी थी, लेकिन वह अपना मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गया था। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

खौफ का इतिहास : हत्याकांड का आरोपी है सतीश
सतीश भाऊ का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। वह इंदौर के चर्चित विष्णु उस्ताद हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। इसके अलावा, उस पर हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, धमकाने और मारपीट के दर्जनों मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। एक हिस्ट्रीशीटर गुंडे का धार्मिक स्थल पर इस तरह का रसूख दिखाना अब शहर में चर्चा और आक्रोश का विषय बना हुआ है।