jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दो महिला पार्षदों पर FIR दर्ज, 4 घंटे की पूछताछ के बाद बड़ी कार्... युद्ध की मार से महंगी हुई MP की नमकीन, 10-20 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम ‘महंगाई बढ़ रही पर सैलरी नहीं…’ पीथमपुर में मजदूरों की हड़ताल तेज बंदर भगाने की कोशिश बनी जानलेवा, हाईटेंशन तार से टकराया पाइप, जिंदा जला कर्मचारी कांग्रेस की दो महिला पार्षदों के खिलाफ एफआईआर, बीएनएस धारा 196 के तहत मामला दर्ज मेडिकल जांचों और दवाइयों की कीमतों में भारी फर्क, प्रदेश में चार गुना तक अंतर, हाईकोर्ट ने लिया संज्... पीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया भव्य उद्घाटन साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचीं दिव्या, काठमांडू से शुरु की थी यात्रा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, छह की मौत और 15 घायल बिहार में नए सियासी युग का उदय: सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

हरदा : शिवानुजा प्ले स्कूल में तीन दिवसीय किड्स टैलेंट फेस्टिवल का भव्य समापन, माताओं ने भी बिखेरा हुनर का रंग

हरदा। शहर के शिवानुजा प्ले स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय किड्स टैलेंट फेस्टिवल का तीसरा एवं अंतिम दिन हर्ष, उल्लास और रंगोत्सव के माहौल में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिंधु सभा की अध्यक्ष साधना हाशानी तथा ब्यूटीशियन समाजसेवी नम्रता ठाकुर उपस्थित रहीं।

फेस्टिवल के अंतिम दिन बच्चों के साथ उनकी माताएं भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुईं। विद्यालय परिसर स्थित गार्डन में माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें उन्होंने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। बच्चों के साथ माताओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को पारिवारिक उत्सव का स्वरूप प्रदान किया।

- Install Android App -

विद्यालय की डायरेक्टर विभूति गौर ने बताया कि तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में बच्चों ने नृत्य, खेल एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। समापन दिवस पर माताओं ने भी मंच पर अपनी कला और उत्साह का परिचय देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और होली के गीतों पर सामूहिक नृत्य कर आनंदोत्सव मनाया।

मुख्य अतिथियों ने बच्चों तथा उनकी माताओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। इस अवसर पर स्वाती विश्वकर्मा, वंशिका हाशानी, संस्था की वाइस प्रिंसिपल समीक्षा त्यागी, सुधा ठाडा, ऋतु राजपूत, भावना वर्मा, माधुरी शर्मा उपस्थित रहीं।

तीन दिवसीय यह बाल प्रतिभा महोत्सव उत्साह, रचनात्मकता और पारिवारिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण बनकर सभी के लिए अविस्मरणीय स्मृति छोड़ गया। विजेताओं में शिवप्रिया रघुवंशी, सरला बरगुल, अर्चना जाट, सलोनी सादानी, वर्षाली बडोदिया, मोनिका बिश्नोई, शिवानी ठाकुर, सुषमा तिवारी, मोनिका सुरागे, ज्योति ओनकर और रेनुका जाट शामिल रही।