jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सप्ताह के पहले ही करोबारी दिन बाजार में ये गिरावट दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से आई है। इजरायल-ईरान युद्ध के कारण भी बाजार पर विपरीत प्रभाव पड़ने से बाजार टूटा है। इसी कारण दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,048.34 अंक नीचे आकर 80,238.85 और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 312.95 अंक गिरकर 24,865.70 पर बंद हुआ। आज बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकर 7 लाख करोड़ रुपए कम होकर 456 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि शुक्रवार को 463 लाख करोड़ रुपए था। इससे निवेशकों को भारी झटका लगा है। कारोबार के दौरान निफ्टी इन्फ्रा 2.23 फीसदी , निफ्टी ऑटो 2.20 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.15 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.15 फीसदी, निफ्टी पीएसयू 1.84 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ।

- Install Android App -

वहीं दूसरी ओर निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.49 फीसदी, निफ्टी मेटल 0.24फीसदी और निफ्टी फार्मा 0.02 फीसदी ही उछले। सेंसेक्स पैक में बीईएल, सन फार्मा और आईटीसी के शेयरों को लाभ हुआ जबकि इंडिगो, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, ट्रेंट, इटरनल, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एसबीआई और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे। आज लार्जकैप के साथ ही स्मॉलकैप और मिडकैप में भी गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 935.10 अंक या 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 58,180.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 296.50 अंक या 1.75 फीसदी की कमजोरी के साथ 16,632 .40 पर था।

इससे पहले आज सुबह बाजार में भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसेक्स 1,125 अंकों की गिरावट के साथ खुला, जबकि ‎निफ्टी 50 करीब 300 अंक टूटकर खुला। शुरुआती कारोबार में कुछ रिकवरी दिखी पर बाद में फिर गिरावट हावी रही। बाजार जानकारों के अनुसार ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक बाजारों में कमजोरी, सोने-चांदी की कीमतों में उछाल और कच्चे तेल के चार साल के उच्च स्तर पर पहुंचने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने और सतर्क कारोबार की संभावना जताई जा रही है। वहीं अमेरिकी बाजार में पिछले सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिवस पर भी गिरावट दिखी थी और 2 मार्च को भी दलाल स्‍ट्रीट के सबसे बड़े एक्‍सचेंज डाउ जोंस पर 0.72 फीसदी यानी 342 अंकों की गिरावट दिख रही है। डाउ जोंस 48,631 के अंक पर कारोबार कर रहा है।