jhankar
ब्रेकिंग
अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज

रंगपंचमी गेर से पहले इंदौर में तैयारियां तेज, राजवाड़ा समेत कई जगह लगाए CCTV कैमरे

इंदौर। 8 मार्च रविवार को इंदौर में निकलने वाली रंगपंचमी की पारंपरिक गेर को देखते हुए नगर निगम और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. गेर मार्ग को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। जहां सड़कों पर मरम्मत की जरूरत है वहां पेचवर्क किया जा रहा है, वहीं मार्ग पर अव्यवस्थित रूप से लटके केबल और तारों को भी व्यवस्थित किया जा रहा है। इसके साथ ही गेर मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

गेर मार्ग पर चल रहा विशेष अभियान
नगर निगम द्वारा गेर के मार्ग पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि आयोजन के दौरान किसी तरह की बाधा न आए। निगम की टीम रास्ते में अनावश्यक रूप से लटके केबल और तारों को हटाने के साथ उन्हें व्यवस्थित करने का काम कर रही है, जिससे गेर निकलते समय भीड़ और वाहनों की आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

- Install Android App -

केबल और तारों को किया जा रहा व्यवस्थित
इसी क्रम में विजय चाट हाउस चौराहे से लेकर सराफा थाना क्षेत्र तक जहां-जहां केबल नीचे लटके हुए थे या बेतरतीब तरीके से फैले हुए थे, उन्हें ठीक कर दिया गया है। इसके अलावा गेर मार्ग के अन्य हिस्सों में भी निरीक्षण कर अनावश्यक केबलों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गेर मार्ग पर किसी भी तरह की अव्यवस्था, बाधक सामग्री या असुरक्षित ढांचे को तुरंत चिन्हित कर हटाया जाए। उन्होंने कहा कि रंगपंचमी का आयोजन पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखी जाए और भविष्य में दोबारा अव्यवस्थित केबल न लगें, इसके लिए नियमित निरीक्षण भी किया जाए।

निगरानी के लिए CCTV और ड्रोन व्यवस्था
गेर के दौरान सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर के कई हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। खासतौर पर राजवाड़ा और उसके आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि पूरे आयोजन पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही पुलिस ने राजवाड़ा क्षेत्र के पास एक इमारत से ड्रोन के जरिए निगरानी रखने और लाइव फुटेज देखने की व्यवस्था भी की है। वहीं राजवाड़ा के आसपास के कुछ हिस्सों को तिरपाल से ढंक दिया गया है और आने वाले समय में अन्य हिस्सों को भी इसी तरह कवर करने की तैयारी की जा रही है।