jhankar
ब्रेकिंग
अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज

ACS राजेश राजौरा को मिला MP के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन अवकाश पर चले गए हैं। उनके स्थान पर सीनियर आइएएस आफिसर डॉ.राजेश राजौरा को प्रभार सौंपा गया है। अनुराग जैन के ससुर के निधन के कारण वे अवकाश पर रहेंगे।एमपी के मुख्य सचिव अनुराग जैन अवकाश पर चले गए हैं। उनके ससुर का निधन हो गया है। जैन पांच दिनों तक अवकाश पर रहेंगे। अनुराग जैन के स्थान पर मध्यप्रदेश कैडर के सबसे सीनियर आइएएस आफिसर डॉ.राजौरा को मुख्य सचिव का प्रभार सौंपा गया है।

- Install Android App -

एक साल के एक्सटेंशन पर हैं जैन

अनुराग जैन मध्यप्रदेश के 35वें चीफ सेक्रेटरी हैं। इससे पहले अनुराग जैन मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे अहम मंत्रालय रोड, ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे का जिम्मा संभाल रहे थे। अच्छे वित्त प्रबंधन के रूप में भी जैन को माना जाता है। सीएम मोहन यादव की पसंद के चलते उन्हें सीएस का पद दिया गया था। हालांकि अगस्त 2025 में उन्हें एक साल के कार्यकाल में और वृद्धि कर दी थी। अब अगस्त 2026 को वे सेवानिवृत्त होंगे।