jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं

हरदा : खाड़ी देशों में रह रहे म.प्र. के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली और भोपाल में कंट्रोल रूम स्थापित

हरदा :  म.प्र. शासन ने मध्य-पूर्व देशों की वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को देखते हुए खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की है।

खाड़ी देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन, इत्यादि के लिए गये प्रदेश के निवासी वर्तमान परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिये कंट्रोल रूम में दूरभाष नम्बर – 011-26772005, व्हाट्सऐप नम्बर – 9818963273, ई-मेल आई.डी. – mphelpdeskgulf@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम की सहायता से मध्यप्रदेश शासन द्वारा संबंधितों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेंसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

- Install Android App -

भोपाल वल्लभ भवन में भी स्थापित किया गया कंट्रोल रूम

म.प्र. के निवासियों की सुविधा के लिये भोपाल के वल्लभ भवन (मंत्रालय) में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रदेश के नागरिक आवश्यक सहायता के लिये नई दिल्ली के अतिरिक्त भोपाल कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0755-2708055, 0755-2708059, व्हाट्सऐप नंबर +917648862100 और sderf.vbsr@gmail.com पर संपर्क कर सकते है। सभी से अनुरोध है कि आवश्यक मदद के लिये नई दिल्ली या भोपाल कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।