jhankar
ब्रेकिंग
कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद, द... 29 अप्रैल 2026: सोना-चांदी का भाव – भोपाल, इंदौर, UP और राजस्थान में आज क्या है रेट......? मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: हीटवेव का कहर जारी, हरदा में 40°C तक पहुंचा पारा पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026: ज्यादातर सर्वे में BJP को बढ़त, TMC दे रही कड़ी टक्कर MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी, धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई को होगा 30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस

भोपाल : सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया तो होगी सख्त कार्रवाई

भोपाल। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। खंडवा और छिंदवाड़ा में हाल ही में घटी माहौल बिगाड़ने वाली घटनाओं को देखते हुए भोपाल पुलिस ने यह आदेश जारी किया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत यह प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया गया है, ताकि सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली वैमनस्यता और सामाजिक तनाव को रोका जा सके।

सोशल मीडिया पर बढ़ती दुश्मनी को लेकर चिंता

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर होने वाले कमेंट्स और क्रॉस कमेंट्स के कारण इंटरनेट पर दुश्मनी फैलती है। कई बार लोग बिना विचार किए और बिना संयम के द्वेषपूर्ण तथा अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और समाज में तनाव का माहौल बनता है।

प्रशासन ने कहा है कि इस प्रकार के इंटरनेट सोशल मीडिया वॉर अभी भी सक्रिय हैं. विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक पोस्ट, टिप्पणियां और प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आती रहती हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

लोक व्यवस्था और सामाजिक शांति पर खतरा

- Install Android App -

ऐसे पोस्ट और कमेंट से लोक व्यवस्था और सामाजिक शांति भंग होने की आशंका बनी रहती है। प्रशासन का मानना है कि यदि समय रहते इन गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई

भोपाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ करें।

जन सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए आदेश

महानगर भोपाल में जन सुरक्षा और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया गया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत जारी इस आदेश के माध्यम से प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को रोकने की दिशा में सख्ती दिखाई है।