हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे बुधवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने ने बताया कि। इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के ग्राम रेलवा, दोंगलीघाट, नयापुरा, उंढाल, उचान घाट, छोटी हरदा, अतरसमा, पीलियाखाल व टंकी मोहल्ला में दबिश दी।
दबिश के दौरान कुल 21 पाव देशी शराब, 34 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 740 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज किये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 82375 रूपये है।

