jhankar
ब्रेकिंग
अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज

इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

इंदौर। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है और इसका असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई फिलहाल पूरी तरह रोक दी गई है। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति जारी रहेगी, लेकिन उनके लिए बुकिंग नियमों में बदलाव किया गया है और अब नया सिलेंडर 25 दिन के अंतराल के बाद ही मिलेगा। कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से होटल, रेस्टोरेंट और केटरिंग कारोबार पर संकट गहराने लगा है।

- Install Android App -

घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता, कमर्शियल सप्लाई बंद

सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी है। पेट्रोलियम कंपनियों ने सोमवार से गैस एजेंसियों को कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी बंद कर दी है। एजेंसी संचालकों के पास मौजूद स्टॉक भी लगभग खत्म हो चुका है। ऐसे में आने वाले एक-दो दिनों में होटल और केटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। स्थिति को देखते हुए सरकार ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को वैकल्पिक ईंधन या अन्य साधनों का उपयोग करने की सलाह दी है, ताकि उनका काम प्रभावित न हो।