jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया

भोपाल। प्रदेश में इस साल गेहूं खरीदी को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पॉलीप्रोपाइलीन (पीपी) बैग की कमी के कारण खरीदी और भंडारण की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार पहले गेहूं को जूट के बोरों में रखा जाता था, लेकिन इस बार सरकार ने पीपी बैग में गेहूं रखने का निर्णय लिया था। ये बैग पेट्रोलियम उत्पादों से बनते हैं। अंतरराष्ट्रीय हालात और पेट्रोलियम उत्पादों से जुड़ी परिस्थितियों के कारण इन बैगों का उत्पादन प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि गेहूं खरीदी शुरू होने से पहले पर्याप्त बोरों की व्यवस्था जरूरी होती है। पहले खरीदी 16 मार्च से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। अब 1 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू की जाएगी।

12 लाख किसानों ने कराया पंजीयन

- Install Android App -

प्रदेश में इस साल गेहूं का उत्पादन अच्छा होने का अनुमान है। करीब 12 लाख किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया है और सरकार को लगभग 100 लाख टन तक खरीदी होने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार के पास कुछ मात्रा में बोरे मौजूद हैं, लेकिन यदि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां लंबे समय तक बनी रहीं तो बोरों की कमी की समस्या और बढ़ सकती है। इसलिए सरकार वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी विचार कर रही है।

सरकार का दावा घरेलू गैस में कमी नहीं

बता दें ईरान जंग का असर अब दूसरे देशों पर भी पड़ने लगा है। एलपीसी का उत्पादन घटने से देश में कमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक लगा दी हैं। हालांकि सरकार ने घेरलू गैस में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने का दावा किया है। सरकार का कहना है कि कंपनियों के पास दिन की एलपीजी सप्लाई का स्टॉक हैं। इसके बाद धीरे धीरे सप्लाई नार्मल होने की उम्मीद है।