jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

हरदा : कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

हरदा : नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त श्री के. जी. तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला ने मंगलवार को नेहरू स्टेडियम हरदा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया सहित जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
कमिश्नर श्री तिवारी कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने इस दौरान हेलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था देखी। हरदा में कार्यक्रम स्थल पर मंच एवं सभा व्यवस्था का भी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।

- Install Android App -

हरदा में कार्यक्रम में शामिल होने वाले आगंतुकों एवं किसानों की बैठक व्यवस्था के संबंध में भी उन्होने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के भ्रमण के मार्ग एवं हेलीपेड का भी अवलोकन किया।
कलेक्टर एवं एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री सिध्दार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री शंशाक ने मंगलवार शाम को नेहरू स्टेडियम हरदा में कार्यक्रम की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, हितलाभ वितरण सहित, प्रर्दशनी स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।