jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 22 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... सागर : चलती कार में जिंदा जलकर डॉक्टर की पत्नी की मौत, भाई के दावे से उठे कई सवाल इंदौर में फायर वाहनों के नाम पर लाखों का घोटाला सामने आया टोल प्लाजा पर निहंगों का हमला, बैरियर तोड़ते हुए CCTV में कैद मिडिल ईस्ट युद्ध का असर दवाइयों की सप्लाई पर दिखने लगा इंदौर में कमर्शियल सिलेंडर संकट जारी - मांग के मुकाबले आपूर्ति कम जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री को 300 धनुष तोपों का बड़ा ऑर्डर इंदौर: करण औजला के शो से पहले नगर निगम ने जब्त किया सामान, एंटरटेनमेंट टैक्स न जमा करने पर कार्रवाई मध्य प्रदेश के बैतूल में पानी बना जहर: बच्चों में खुजली, सर्दी-खांसी और बुखार; दिग्विजय सिंह चिंतित चोरी के रुपये और राशन नहीं कर पाए खर्च, 45 दिन बाद नाबालिग के साथ आरोपी गिरफ्तार

टोल प्लाजा पर निहंगों का हमला, बैरियर तोड़ते हुए CCTV में कैद

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में टोल प्लाजा पर निहंगों ने हमला कर दिया। नेशनल हाईवे-44 पर स्थित मड़ई टोल प्लाजा पर शुक्रवार को निहंग सिखों के हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में निहंगे सिख टोल कर्मचारियों से मारपीट करते हुए दिख रहे हैं।

बैरियर तोड़ने के बाद कर्मचारियों को पीटा

- Install Android App -

पूरा मामला लखनादौन थाना क्षेत्र का है। यहां नेशनल हाईवे-44 स्थित मड़ई टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर के समय निहंग सिखों के हमले से हड़कंप मच गया। दरअसल निहंग सिखों ने कार से टोल प्लाजा पर स्थित बैरियर को तोड़ दिया था। जिसके बाद जब टोल कर्मचारियों ने रोका तो निहंगाों ने मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तीन टेम्पो ट्रैवलर (जिनके नंबर PB 01 F 8387,PB 09 AR 4181 और PB 09 AP 5266) हैं। तीनों टेम्पो ट्रैवलर ने बैरियर तोड़ दिया और बिना टोल चुकाए ही भागने की कोशिश की। इसके बाद कर्मचारियों ने रोकना चाहा, तो निहंगे सिखों ने गाली गलौज शुरू कर दिया। जब कर्मचारियों ने विरोध शुरू किया तो आरोपियों ने टोल कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी।

धारदार हथियारों से लैस थे निहंगे सिख

बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले निहंगे सिख धारदार हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने टोल कर्मचारी पर तलवार की मूठ और लाठी-डंडों से हमला किया। इसमें टोल कर्माचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों का खौफ इतना ज्यादा था कि कर्मचारी के साथियों की बोलने की हिम्मत भी नहीं हुई। फिलहाल पुलिस ने टोल कर्मचारियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।