jhankar
ब्रेकिंग
ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर-लगाया जुर्माना  भिंड में बम की धमकी से हड़कंप, पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर में की गई सर्चिंग भोपाल के आदमपुर खंती में कचरे के पहाड़ को हटाकर बनेगा हाईवे AAP विधायक शिवपुरी से गिरफ्तार; 3 सहयोगी भी पकड़े गए, रेप मामले में थे फरार खरीफ ऋण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जावे : ,विधायक डॉ. दोगने LPG गैस बुकिंग के नए नियम, अब सिलेंडर मिलेगा 2-3 दिन बाद आसाराम के बेटे नारायण साईं ने कुटुम्ब न्यायालय में दी पेशी, पत्नी ने दायर की तलाक की याचिका संकल्प से समाधान” अभियान अंतर्गत 26 मार्च को जिला पंचायत में आयोजित होगा जिला स्तरीय शिविर  कलेक्टर का सख्त एक्शन: RI और पटवारी निलंबित, तहसीलदार को दी जबरदस्त फटकार जमना जैसानी फाउंडेशन की मांग: हरदा को बनाया जाए पृथक लोकसभा क्षेत्र

मूंग सिंचाई कार्यक्रम के सफल संचालन संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित

हरदा : वर्ष 2026 मूंग सिंचाई कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सुश्री सोनम वाजपेयी ने बताया कि सिंचाई नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी अजनई उपनहर श्री विनीत बोर्याले रहेंगे। श्री बोर्याले का मोबाइल नम्बर 9516852837 है। उन्होने सिंचाई नियंत्रण कक्ष में प्रातः 6 बजे से 2 बजे तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी श्री यशवंत सिंह सोलंकी मोबाइल नम्बर 7354215269 तथा अमीन श्री बी.एस. वर्मा मोबाइल नम्बर 9669526404,

- Install Android App -

दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी श्री मधुवन उरमलिया मोबाइल नम्बर 7770999321 तथा अमीन श्री राजेश पुरी मोबाइल नम्बर 8305584622 की दूरभाष ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा शासकीय अवकाश दिवसों में अतिरिक्त दल के रूप में प्रातः 6 बजे से 2 बजे तक के लिये भृत्य श्री ललीत सिसोदिया मोबाइल नम्बर 9926803224 तथा दोपहर 2 बजे से 10 बजे तक के लिये चौकीदार श्री सीताराम मोबाइल नम्बर 9301495590 की ड्यूटी लगाई गई है।

सुश्री वाजपेयी ने निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारी तवा दांयी मुख्य नहर चैन क्रमांक 3008 पर प्राप्त होने वाले जल प्रवाह संबंधी अभिलेख संधारण के साथ किसानों से प्राप्त शिकायतों को भी दर्ज कर, उनके निराकरण हेतु संबंधितों को उसी दिन जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे।