jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

अब सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को नहीं आएगी स्नान में दिक्कत, शिप्रा नदी पर बन रहे 29 km लंबे घाट

उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व 2028 को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शहर में विकास कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पवित्र शिप्रा नदी के दोनों तटों पर करीब 29 किलोमीटर लंबे घाटों का व्यापक निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

- Install Android App -

5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा सकेंगे
सिंहस्थ महाकुंभ के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए तैयारी की जा रही है। अनुमान है कि सिंहस्थ में पर्व स्नान पर एक दिन में 5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने उज्जैन आएंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित स्नान की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस बार 29 km लंबे घाट का निर्माण कराया जा रहा है।

दीवारों पर दिखेगी आध्यात्म की झलक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर किए जा रहे इस निर्माण कार्य का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को बिना किसी असुविधा के स्नान, ध्यान और पूजा-अर्चना की सुविधा प्रदान करना है। इसके साथ ही घाटों को केवल उपयोगी ही नहीं बल्कि आकर्षक भी बनाया जा रहा है। घाटों की दीवारों और संरचनाओं पर ऋषि-मुनियों और देवी-देवताओं के चित्र उकेरे जा रहे हैं, जिससे उज्जैन की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक वैभव भी झलक सके।