jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: जीआरपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल चोर को धर दबोचा! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 02 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे शासकीय सिंचाई परियोजना के शुभारंभ/उद्घाटन में नियमों के उल्लंघन का मामला, हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वा... किसानों के हित में जिला प्रशासन के अहम फैसले, मंडी व्यवस्थाओं में होगा व्यापक सुधार बीमा स्कैम का खुलासा: फर्जी मौत दिखाकरकरोड़ो की ठगी महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया

मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मुख्य आरोपी कौन ??

हरदा। मकड़ाई वन परिक्षेत्र अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने अवैध सागौन का परिवहन कर रहे एक दो वाहन सहित एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

6 अप्रैल को वन विभाग की टीम ने वन संरक्षक नर्मदपुरम श्री अशोक कुमार (भा.व.से.) के निर्देशन, वनमंडलाधिकारी हरदा सामान्‍य श्री ज्‍योति मुडिया (भा.व.से.) के मार्गदर्शन में एवं उपवनमंडल अधिकारी दक्षिण हरदा सा राकेश लहरी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी मकडाई सामान्‍य के नेतृत्‍व में मुखबीर की सूचना पर ग्राम भीमपुरा मोरगढी मार्ग पर अवैध सागौन परिवहन करते हुये एक पिकअप वाहन नम्‍बर अस्‍पष्‍ट एवं एक मोटरसायकल नम्‍बर – MP-12,MU8969 जप्‍त की गई जिसमें – 14 नग सागौन – 2.646 घ0मी0 जप्‍त किया गया ।

 

- Install Android App -

मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक – 42500/13 दिनांक – 06.04.2026 जारी किया एवं एक आरोपी पकडा कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक जामन्‍याखुर्द मो0शरीफ खान वनपाल, एवं परिक्षेत्र सहायक लाल्‍याचापड संतराम कलमे वनपाल एवं परिक्षेत्र सहायक भीमपुरा अशोक कुमार देवडा उ0व0क्षे0 एवं वनरक्षक राजकुमार बैगा, वनरक्षक जामन्‍याखुर्द विजय रायपुरिया एवं वनरक्षक संजय कुचबंदिया, वनरक्षक शिवनाथ बैगा, वनरक्षक सोमलाल भुसारे का समस्‍त स्‍टाफ का विशेष योगदान रहा तथा प्रकरण की में आगे अन्‍वेषण जारी है ।

 

इधर फारेस्ट विभाग के अधिकारी आरोपी से सख्ती से पूछताछ करेंगे उसके बाद ही खुलासा हो पाएगा कि आरोपी कौन है। और अवैध सागौन की तस्करी में सागौन के लट्ठे कहा से चुराए गए। ओर किस जगह ये चोरी का माल जा रहा था।