jhankar
ब्रेकिंग
कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद, द... 29 अप्रैल 2026: सोना-चांदी का भाव – भोपाल, इंदौर, UP और राजस्थान में आज क्या है रेट......? मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: हीटवेव का कहर जारी, हरदा में 40°C तक पहुंचा पारा पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026: ज्यादातर सर्वे में BJP को बढ़त, TMC दे रही कड़ी टक्कर MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी, धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई को होगा 30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस

मतदाता सूची में रेशों बढ़ाने पर एसडीम विजय राय ने बीएलओ की बैठक में दिए निर्देश

_18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं के नाम 15 अप्रैल से जोड़े जाएंगे_ 

के के यदुवंशी 

सिवनी मालवा।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 अप्रैल 2026 की अर्हता तारीख के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नव युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु पुनरीक्षण कार्य 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा।

इस संबंध में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की बैठक शुक्रवार को स्थानीय सरदार वल्लभभाई पटेल मांगलिक भवन में एसडीएम विजय राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में बताया गया कि जिले का जेंडर रेशों 942 की तुलना में सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 136 का जेंडर रेशों मात्र 926 है, जो काफी कम है। इसे बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मतदान केंद्रों के जेंडर रेशों की सूची व्हाट्सएप ग्रुप पर उपलब्ध कराई गई है।

- Install Android App -

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि जेंडर रेशों बढ़ाने वाले बीएलओ को 25 जनवरी 2027 को मतदाता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत 1 बीएलओ को राज्य स्तर, 10 बीएलओ को जिला स्तर तथा 50 बीएलओ को विकासखंड स्तर पर सम्मान मिलेगा।

10 अप्रैल तक डीएसई का निराकरण जरूरी

पुनरीक्षण से पूर्व सभी बीएलओ को अपने-अपने मतदान केंद्र की डीएसई, जो बीएलओ ऐप पर प्रदर्शित हो रही है, का निराकरण 10 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मास्टर ट्रेनर प्रकाश व्यास ने नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। फॉर्म-6 से नया नाम जोड़ने, फॉर्म-7 से मृत्यु, शिफ्ट व स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने तथा फॉर्म-8 से संशोधन की कार्यवाही होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नाम जोड़ने एवं सुधार हेतु आवेदन के साथ तीन अलग-अलग दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है। आधार कार्ड जन्म तिथि के लिए मान्य नहीं होगा, केवल पता प्रमाणीकरण हेतु मान्य किया जाएगा।

बैठक में निर्वाचन कार्यालय प्रभारी पंकज परसाई, मीडिया प्रभारी राममोहन रघुवंशी, सहायक पुष्पराज पटेल सहित समस्त बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।