jhankar
ब्रेकिंग
स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हाथ में सोयाबीन का पौधा लेकर आज तहसील पहुंचे किसान, बोले—फसलों का सर्वे कराओ, राहत और बीमा दिलाओ! माहेश्वरी महासभा के संगठन मंत्री विजय राठी को समाज ने दी बधाई भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा...

५ लाख की सुपारी देने वाला सरगना गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

पुरानी रंजिश में दी थी हाथ-पैर तोड़ने की सुपारी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन ।नरवर थाना पुलिस ने एक बड़े सुपारी कांड के मुख्य आरोपी अजय परमार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने अभिषेक परमार और उसके परिवार पर हमला करवाने के लिए ५ लाख रुपये की सुपारी दी थी। यह वारदात १७ दिसंबर २०२५ को हुई थी, जब अज्ञात बदमाशों ने अभिषेक की कार रोककर पूरे परिवार के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने पहले ही हमले में शामिल पांच बदमाशों को देवास से गिरफ्तार कर लिया था, जिन्होंने अजय का नाम उगला था।

हथियारों के साथ पकड़ाया १८ मामलों का अपराधी

- Install Android App -

घटना के बाद से फरार चल रहे अजय परमार (निवासी सिलारखेड़ी) को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और ३ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में १८ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कोर्ट के आदेश पर भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी को सोमवार को उज्जैन न्यायालय में पेश किया। आरोपी के गंभीर आपराधिक इतिहास और वर्तमान वारदात को देखते हुए माननीय न्यायालय ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस अब इस मामले में अन्य कड़ीयों की जांच कर रही है।