jhankar
ब्रेकिंग
मंदिर ट्रस्ट की जमीन नीलामी पर लगा ब्रेक, गड़बड़ी के लगे आरोप हरदा न्यूज: पुलिस ने ठेकेदार पर किया मामला दर्ज। phe इंजीनियर महोबिया आत्महत्या मामला। अन्य जांच जार... जनसुनवाई में मिली राहत: पढ़ाई, इलाज और आजीविका के लिए तत्काल मदद दीपों से रोशन होगा प्रेस क्लब परिसर, भव्य आतिशबाजी के साथ ख्यात कलाकार देंगे सुरमयी प्रस्तुति उमा भारती का अनूठा विरोध: टीकमगढ़ में सड़क पर बेचे पोहा-जलेबी ५ लाख की सुपारी देने वाला सरगना गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद पांड्याखेड़ी ट्रक चोरी कांड: २४ घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई विश्व स्वास्थ्य दिवस‘‘ पर विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती हेतु 8 अप्रैल को खिरकिया में आयोजित होगा शिविर नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग

जनसुनवाई में मिली राहत: पढ़ाई, इलाज और आजीविका के लिए तत्काल मदद

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर।

कलेक्टर शिवम वर्मा की विशेष उपस्थिति में मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई।

305 शिकायती आवेदन पत्र मिले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार आयोजित इस जनसुनवाई में करीब 305 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कई प्रकरणों पर मौके पर ही त्वरित कार्रवाई करते हुए जरूरतमंदों को राहत प्रदान की गई।

जनसुनवाई के दौरान किसी को शिक्षा के लिए सहायता मिली तो किसी को इलाज हेतु आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया गया। कई हितग्राही अपने कार्य पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करने भी पहुंचे।

प्रकरण मे तत्काल सहायता प्रदान की – कलेक्टर वर्मा

कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि जिन प्रकरणों में तत्काल सहायता संभव थी, उनमें तुरंत कार्रवाई की गई, जबकि राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों से जुड़े मामलों को निराकरण हेतु समय-सीमा तय कर संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है, ताकि समयसीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

- Install Android App -

दिव्यांग युवक और वृद्ध महिला का प्रकरण सुलझा

आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में एक दिव्यांग युवक शुभम साहू का मामला सामने आया, जिसकी मोटराइज्ड व्हीलचेयर खंडवा से इंदौर की बस यात्रा के दौरान गुम हो गई थी। तत्काल उसकी आवश्यकता को देखते हुए उसे मोटराइज्ड व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर शिवम वर्मा ने आरटीओ को निर्देश दिए कि घटना के संबंध में संबंधित बस की जांच भी कराई जाए।

इसी प्रकार एक वृद्ध महिला श्रीमती सविता शिंगले अपने पोता-पोती के साथ सहायता के लिए पहुंची। वृद्ध महिला ने बताया कि बेटे का निधन हो चुका है और बहू ने पुनर्विवाह कर लिया है। बच्चों की देख-रेख में कर रही हूँ। आय के साधन पर्याप्त नहीं होने से दिक्कत हो रही है। प्रशासन ने तत्काल भरण-पोषण की व्यवस्था करते हुए बच्चों का नाम मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में जोड़ने के निर्देश दिए। उनकी शिक्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

तात्कालिक सहायता के रूप में इन्हें 24 हजार रुपये की मदद भी दी गई। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में भी संवेदनशीलता दिखाते हुए एक किडनी मरीज के इलाज हेतु आर्थिक सहायता दी गई है, जिसका उपचार जारी है और आगामी माह उसका ऑपरेशन प्रस्तावित है।

इलाज के लिए सहायता मिलने पर उक्त मरीज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कलेक्टर शिवम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए जनसुनवाई में पहुँचा। इसी तरह जनसुनवाई में अनेक जरूरतमंदों को रोजगार के लिए भी आवश्यक मदद दी गई।

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार, रोशन राय सहित अन्य अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याओं को सुना और उनका यथासंभव निराकरण किया।

कलेक्टर वर्मा ने कहा कि प्रशासन का सतत प्रयास है कि प्रत्येक आवेदक की समस्या का समयबद्ध समाधान हो और जरूरतमंदों को शीघ्र राहत मिल सके।