jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं राजस्व प्रकरणों के निराकरण में निर्णय की गुणवत्ता एवं विधि सम्मत प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखा जाए

दीपों से रोशन होगा प्रेस क्लब परिसर, भव्य आतिशबाजी के साथ ख्यात कलाकार देंगे सुरमयी प्रस्तुति

इंदौर प्रेस क्लब का स्थापना दिवस 9 अप्रैल को अनेक

मूर्धन्य सम्पादक श्री राजेंद्र माथुर का होगा पुण्य स्मरण

इंदौर घराने की पत्रकारिता पर होगी किस्सागोई

- Install Android App -

 इंदौर। मूर्धन्य सम्पादक इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र माथुर का गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को पुण्य स्मरण दिवस है। पलासिया चौराहे स्थित स्व. श्री माथुर की प्रतिमा पर सुबह 8.30 बजे इंदौर प्रेस क्लब और मीडिया के साथियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम और महासचिव प्रदीप जोशी ने बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर शाम 4 बजे इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में इंदौर घराने की पत्रकारिता पर किस्सागोई का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी, प्रकाश हिंदुस्तानी, तपेन्द्र सुगंधी, प्रवीण शर्मा, हेमन्त पाल और अरविंद तिवारी अतिथि वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के पश्चात प्रेस क्लब के 64वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 64 दीप परिसर में प्रज्जवलित किए जाएंगे। साथ ही भव्य आतिशबाजी की जाएगी। इस मौके पर शहर के ख्यात कलाकार राष्ट्रीय गीतों की सुरमयी प्रस्तुति भी देंगे।