jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल अपडेट: 1 मई 2026 होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला पाकिस्तान का तेल टैंकर 'खैरपुर', बढ़ा कूटनीतिक चर्चाओं का दौर जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी ग्वालियर में बीच सड़क 'तीन तलाक' मामला: पति पर FIR, कानून के तहत कार्रवाई शुरू Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा

हरदा : ई-विकास प्रणाली से ही शतप्रतिशत उर्वरक का विक्रय होगा

ब्लेक मार्केटिंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही

- Install Android App -

हरदा : किसानों को अब ई-विकास प्रणाली (ई-टोकन) के माध्यम से ही सुगमता से उर्वरक प्रदाय किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को जिले के उर्वरक विक्रेताओं की बैठक लेकर उनको ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ही शतप्रतिशत उर्वरक का विक्रय करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा कि प्रत्येक उर्वरक विक्रेता की दुकान पर इस आशय की आवश्यक सूचना का बोर्ड भी लगाया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि उर्वरक की ब्लेक मार्केटिंग की स्थिति में दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में उर्वरक विक्रेताओं को किसानों को उर्वरक के संतुलित उपयोग करने की सलाह देने की भी बात कही गई। इस दौरान सहायक संचालक कृषि श्री डॉ. भगवत सिंह सहित उर्वरक विक्रेता एवं उर्वरक विक्रेता संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।