jhankar
ब्रेकिंग
PM सड़क योजना की सड़कें गड्ढों में तब्दील : ग्रामीणों का सब्र टूटा: मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोल... जनसुनवाई में की शिकायत : वार्ड 14 में नए पोल लगने के बाद भी पुराने बिजली के पोल बने खतरा Handiya news : हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से ... पारिवारिक विवाद में युवक ने रस्सी के फंदे में झूलकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जांच में जुटी ! पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है

सोना-चांदी के भाव में गिरावट, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दबाव

नई दिल्ली। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को सोना और चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों में सतर्कता बढ़ी है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट 1,105 रुपये की कमजोरी के साथ 1,51,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,52,652 रुपये था। खबर लिखे जाने तक सोना करीब 1,51,624 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो लगभग 1,028 रुपये की गिरावट को दर्शाता है। कारोबार के दौरान सोने ने 1,51,695 रुपये का उच्च और 1,51,457 रुपये का निचला स्तर छुआ। चांदी के वायदा भाव में भी गिरावट देखने को मिली। मई कॉन्ट्रैक्ट 4,912 रुपये की कमजोरी के साथ 2,38,362 रुपये प्रति किलो पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 2,43,274 रुपये था। कारोबार के दौरान चांदी करीब 2,39,000 रुपये प्रति किलो पर रही, जो लगभग 4,274 रुपये की गिरावट को दिखाता है। दिन में इसका उच्च स्तर 2,39,068 रुपये और निचला स्तर 2,37,190 रुपये रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। सोना 4,736.90 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 74.41 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही। वैश्विक संकेतों और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते बाजार में यह गिरावट देखी जा रही है।