हरदा : जिले में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिले के सभी विभागीय छात्रावास एवं आश्रमों में 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि इस दौरान खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबन्ध लेखन, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी
तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों और पालक समिति के सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाएगा। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग ने सभी छात्रावास व आश्रम अधीक्षक अधीक्षिकाओं को संस्था में साफ-सफाई, रंगाई – पुताई और परिसर की सजावट सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

