jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : गुलजार भवन में नगर पालिका की अपूर्ण दुकान में निवासरत् दो बहनें जो उम्र में काफी वृध्द है, एक... हंडिया : न कोई दिखावा, न कोई मंच, न कोई प्रचार... फिर भी हर शाम भक्तिभाव से भर उठता है पागल बाबा आश्... हंडिया : झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, जनसुनवाई में पहुंचा पांच बेटियों का पिता; अधिकारियों ने दिया आव... मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के द्वितीय चरण में प्रवेश पंजीयन प्रारम्भ अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं मध्य प्रदेश कीव खास खबरें - 9 जून 2026 आज, 9 जून 2026 की देश की खास खबरें जनसुनवाई में एसडीएम ने दिए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश, 11 केवी विद्युत लाइन ने छीन ली जान, शव रखकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,  इटारसी मार्ग 4 घंटे जाम

महत्वपूर्ण खबर: कृषि उपज मंडी हरदा में आयोजित किसान आंदोलन हेतु यातायात व्यवस्था एवं मार्ग निर्देश

मकड़ाई समाचार हरदा: जिले में प्रस्तावित किसान क्रांति आंदोलन के दौरान दिनांक 28 /04/2026 को बड़ी संख्या में किसानों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से निर्धारित रूट से होते हुए कृषि उपज मंडी, हरदा मंख एकत्रित होना प्रस्तावित है। इस हेतु विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए निम्नानुसार रूट निर्धारित किए गए हैं—
निर्धारित रूट व्यवस्था

1. इंदौर रोड की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली
छोटी हरदा (एनएच) → अवगांव अंडर ब्रिज → संस्कार स्कूल → ग्वालनगर → इंडस्ट्रीज एरिया → मंडी गेट→ मंडी प्रांगण ।

2. खंडवा रोड की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली
आईटीआई → खेड़ीपुरा नाका → बायपास हनुमान मंदिर चौराहा → जिला पंचायत → छीपानेर चौक → मंडी गेट→ मंडी प्रांगण ।

- Install Android App -

3. टिमरनी/बैतूल रोड की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली
उड़ा ओवर ब्रिज → डगावानीमा चौराहा → अवगांव अंडर ब्रिज → नेशनल हाईवे → ग्वालनगर → इंडस्ट्रीज एरिया → मंडी गेट→ मंडी प्रांगण ।

4. रन्हाईकला की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली
डबल फाटक → पीलिया खाल → रेलवे पुलिया अंडरपास → मदीना कॉलोनी → इंडस्ट्रीज एरिया चौराहा → मंडी गेट → मंडी प्रांगण ।

उक्त अवधि के दौरान इन मार्गों पर यातायात का अतिरिक्त दबाव रहेगा। अतः यातायात पुलिस हरदा द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि—
• उपरोक्त मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचें।
• वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
• यातायात पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों एवं लगाए गए बैरिकेड्स का पालन करें।
• आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता दें

यातायात संबंधी असुविधा होने पर ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 07577-222104 पर सूचना देने का कष्ट करें