jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा

हरदा : निर्धारित स्लॉट की तिथि पर ही उपार्जन केंद्र पहुंचे किसान : जिला प्रशासन की अपील

हरदा :किसानों की सुविधा एवं फसल उपार्जन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि उन्होंने उपार्जन के लिए जिस दिनांक का स्लॉट बुक कराया है, कृपया उसी निर्धारित तिथि पर ही अपनी उपज लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे।

- Install Android App -

स्लॉट की निर्धारित तारीख से पूर्व केंद्र पर आने से अनावश्यक भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है, जिससे व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं तथा किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि सभी किसानों के सहयोग से उपार्जन प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित, सरल एवं सुगम बनाया जा सकता है। किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि का पालन करते हुए अपनी उपज लेकर केंद्र पहुंचे, ताकि समय पर और सुचारु रूप से उपार्जन कार्य संपन्न हो सके तथा सभी किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।