मकडा़ई एक्सप्रेस 24 रतलाम। इस समय आप बोलते मौसम में आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है।आज रेल के डिब्बे में आग लगने से अफरा तफरा मची और रेल प्रशासन ने मुस्तैदी से राहत बचाव कार्य किया।मिली जानकारी के अनूसार रविवार 17 मई 2026 सुबह करीब 5:30 बजे त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12431) के दो एसी कोच में भीषण आग लग गई। हादसा कोटा रेल मंडल के लूणी रीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच, रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र में हुआ। ट्रेन दिल्ली की ओर जा रही थी।
कैसे लगी आग
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आग ट्रेन के AC कोच B-1 से शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में पास के दूसरे डिब्बे तक फैल गई। गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, लेकिन रेलवे ने तकनीकी टीम को जांच के लिए मौके पर भेज दिया है।
68 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया
प्रभावित कोच B-1 में करीब 68 यात्री सवार थे। आग की लपटें और धुआं देखकर ट्रेन में हूटर बजने लगे और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे स्टाफ और यात्रियों की सूझबूझ से सभी 68 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे कोचों में शिफ्ट कर दिया गया। राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
राहत और बचाव कार्य
सूचना मिलते ही रतलाम रेल मंडल के DRM अश्वनी कुमार मौके के लिए रवाना हुए। रतलाम से दुर्घटना राहत ट्रेन (ART/ARME), फायर ब्रिगेड और टावर वैगन
घटनास्थल पर भेजे गए। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जले हुए दो कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया।
रेल परिचालन पर असर
इस हादसे के कारण दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा और कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है।
रेलवे की जांच के आदेश
रेल मंत्रालय ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी गठित कर दी है। इलेक्ट्रिक, मैकेनिकल और कोचिंग विभाग के अधिकारी ये पता लगाएंगे कि आग अंदर से लगी थी या बाहर से किसी ने लगाई है।
यात्रियों का हाल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगते ही कोच में धुआं भर गया था और लोग जान बचाने के लिए बाहर भागने लगे। रेलवे ने यात्रियों को दूसरी ट्रेन या बसों से गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था शुरू कर दी है।
यह घटना सुबह 5:15-5:30 बजे के बीच हुई और वीडियो भी सामने आया है जिसमें दो कोच धू-धू कर जलते दिखाई दे रहे हैं।

