jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा : जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

- Install Android App -

जनसुनवाई में ग्राम मुहालकला निवासी निर्भयदास गुर्जर ने आवेदन देकर नहर निर्माण के उपरान्त भी मुआवजा राशि प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर एसडीएम खिरकिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम कोलीपुरा निवासी राजेन्द्र सिंह व अमरसिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की,

जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में ग्राम बाजनिया के वार्ड क्रमांक 12 के निवासियों ने घरों के पानी की निकासी नहीं होने तथा बारिश का पानी घरों में भराने के संबंध में शिकायत की, जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।