jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम में 12 निरीक्षक/उनि का थोक तबादला, कोतवाली-इटारसी समेत 8 थानों के बदले प्रभारी खंडवा रोड़ पर सड़क मरम्मत का चल रहा था कार्य, रोलर की चपेट में आया बाइक सवार एक की मौत, दो घायल ।। कलेक्टर श्री जैन ने ‘सांझ चौपाल’ में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं श्रवण एवं वाक् बाधित दिव्यांगजन हेतु विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 13 जून को कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के नेतृत्व में सभी जिला अधिकारी एक बस से पहुंचे ग्राम कायदा की सांझ चौपाल में कन्नौद मे बहनो ने सामूहिक मिलन समारोह आयोजित किया  भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का प्रथम हरदा जिला आगमन पर होगा भव्य स्वागत: विजय ... ग्रामीणों की सूझबूझ से बची मासूम, ट्रेन छूटने पर बदमाशों ने किया था अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने बच... हरदा : लम्बित किराए के प्राप्त होने पर दिया जाएगा स्कंधों का भुगतान  आज 10 जून 2026, सोना-चांदी के ताजा भाव

ग्रामीणों की सूझबूझ से बची मासूम, ट्रेन छूटने पर बदमाशों ने किया था अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने बचाया, मौके पर पहुंची 112

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। इटारसी रोड पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधि की सतर्कता से एक मासूम बालिका बदमाशों के चंगुल से बच गई। पुलिस ने बच्ची को संरक्षण में लेकर उसके परिजनों से संपर्क करना शुरू कर दिया

जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी मजदूर परिवार ट्रेन से सफर कर रहा था। बानापुरा स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर बालिका पानी लेने नीचे उतर गई। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और बच्ची स्टेशन पर ही छूट गई।

- Install Android App -

अकेली बच्ची को देख अज्ञात बदमाशों ने उसे कब्जे में ले लिया और इटारसी रोड की तरफ ले जाने लगे। छापर के पास से गुजरते समय ग्रामीणों को उनकी गतिविधि संदिग्ध लगी। शक होते ही ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों को पास आते देख बदमाश घबरा गए। इटारसी रोड स्थित एक पंप के पास वे बच्ची को चलती गाड़ी से उतारकर फरार हो गए।

112 पर कॉल कर पुलिस को सौंपी बच्ची   

घटना की सूचना मिलते ही जनपद पंचायत सदस्य शेर सिंह दरबार और स्थानीय ग्रामीणों ने बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित थाना सिवनी मालवा भेजा गया। पुलिस अब बच्ची के माता-पिता से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।