कन्नौद मे जन्मी कई बहने जो देश के कई शहर और गांव मे निवास रत होकर अपने परिवार के साथ आनंद पूर्वक अपना जीवन जी रही है
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्रभु श्री नारायण की भक्ति के साथ धार्मिक कार्यकम रामायण पाठ का आयोजन कर ब्राम्हण भोजन का आयोजन किया तथा कन्नौद के इतिहास मे एक विशाल और भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमे विधायक श्री आशीष शर्मा ने भी उपस्थित होकर सभी को शुभ कामनाए दी . समारोह मे देश भर मे निवास रत बहने अपनी जन्म स्थली कन्नौद मे परिणय गार्डन मे उपस्थित हुई
इस आयोजन की भव्यता और ज्यादा तब बनी जब माताओ और भाभियो ने उपस्थित होकर उनका उत्साह वर्धन किया माहेश्वरी समाज कन्नौद के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री विनोद तापडिया और उनके कार्यकारिणी सदस्यो के साथ वरिष्ठ समाज सेवियो की उपस्थिति मे वरिष्ठ समाज सेवी माताओ भाभियो और बहनो का स्वागत हार के माध्यम उपहार भेट अभिनंदन किया गया
इस अनूठे कार्यकृम मे उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति ने कार्यकृम की प्रशंसा करते हुए आगे भी ऐसा भव्य कार्यकृम करने की शुभ कामनाए देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज मे एकता का स्वरूप दिखाई देता है .
कार्यकृम का समापन सहभोज के साथ किया गया

