jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : अमावस्या की पूर्व संध्या पर पागल बाबा आश्रम घाट पर सजी भक्ति की अनुपम छटा, महाआरती एवं दीपद... मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिलास्तरीय बैठक संपन्न सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्... हंडिया : भमोरी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति मजदूरी पर गया था! पढ़िए पूरी खबर विस्तार स... सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्... बैराज डेम में काम करने वाले मजदूर की पत्नी ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी। सिवनी मालवा : नर्मदा लाइन बार-बार टूटने से हाहाकार, 2 दिन से पानी को तरसे लोग समान नागरिक संहिता विषय पर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित सुझाव एवं परामर्श प्राप्त किये गये हरदा में जनकल्याणकारी शिविरों में लगेगी यूसीसी हेल्प डेस्क श्रवण एवं वाक् बाधित दिव्यांगजन हेतु राज्यव्यापी ’’अनुगूंज’’ विशेष विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

सिवनी मालवा : नर्मदा लाइन बार-बार टूटने से हाहाकार, 2 दिन से पानी को तरसे लोग

एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर, नर्मदा लाइन फिर टूटी

टेस्टिंग के बाद भी फेल हुई नर्मदा लाइन, बिना सूचना पानी बंद से नाराज नागरिक

केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। नर्मदा तट बिलाडिया घाट से सिवनी मालवा तक आने वाली नर्मदा जल लाइन के खराब होने से शहरवासी बीते 2 दिन से पानी के लिए परेशान हैं। कहीं 1 किलोमीटर दूर से तो कहीं आसपास से लोग पानी की व्यवस्था करने को मजबूर हैं।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शिवपुर मार्ग पर जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान नर्मदा पाइपलाइन टूट गई थी। इससे शहर की पानी सप्लाई ठप हो गई। शनिवार को नगर पालिका कर्मचारियों ने लाइन सुधारकर टेस्टिंग भी की, लेकिन रविवार सुबह लाइन फिर से टूट गई। इससे नागरिकों की परेशानी और बढ़ गई।

भीलपुरा निवासी लालू कुशवाहा और सीताराम ने बताया कि नर्मदा जल नहीं आने से उन्हें दूर से पानी लाना पड़ रहा है। नागरिक अर्जुन उइके ने आरोप लगाया कि नगर पालिका बिना सूचना कभी भी पानी बंद कर देती है। सुबह इंतजार करने के बाद भी समय पर पानी नहीं आता।

इनका कहना
पाइपलाइन सुधार का काम जारी है। उन्होंने दावा किया कि शहर में पानी की कमी नहीं होने देंगे। जहां जरूरत होगी वहां टैंकर से सप्लाई की जाएगी। लाइन सुधरने के बाद लोगों को परेशानी नहीं होगी। प्रतिदिन नर्मदा जल नागरिकों को घरों में समय पर ही आएगा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके सिवनी मालवा।