हरदा। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय निर्देशानुसार रविवार, 14 जून 2026 को जिला कार्यकारिणी की बैठक सरस्वती शिशु बाटिका, हरदा में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर शिक्षिका श्रीमती रीता कुशवाहा एवं श्रीमती ज्योति भाटिया द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
बैठक में प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में प्रांतीय महिला सह-प्रमुख श्रीमती भगवती सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक श्री राजेन्द्र उपाध्याय, श्री मिलन कुमार वाजपेयी,
सेवानिवृत्त शिक्षक संगठन के पूर्व अध्यक्ष श्री जी.आर. चौरसिया तथा संगठन के पूर्व संभागीय कोषाध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार शाह शामिल रहे। उपस्थित अतिथियों का शिक्षक साथियों द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।
जिला अध्यक्ष श्री गणेश पटवारे ने संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय निर्देशानुसार 18 जून 2026 को टीईटी परीक्षा संबंधी मांगों को लेकर माननीय प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
अतिथियों ने अपने उद्बोधनों में शिक्षक-शिक्षिकाओं को संगठन की कार्यप्रणाली, गतिविधियों एवं नीतियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि श्रीमती भगवती सिंह ने उज्जैन में आयोजित होने वाले प्रांतीय संघ के तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन श्री गजानंद मालवीय ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री हरिओम महागाए द्वारा किया गया।
बैठक में श्री संजय वर्मा, श्रीमती गुलाब उइके, श्री आर.बी. प्रजापति, श्री मुकेश मालवीय, श्री मनोज उपाध्याय, श्री संतोष मालवीय, श्री सुबोध जोशी,

