jhankar
ब्रेकिंग
शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 25 लाख की ठगी, दंपती गिरफ्तार आज 20 जून 2026 दिन शनिवार को देश की मुख्य अपडेट खबरे मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 20 जून 2026, शनिवार | भारत के पड़ोसी देशों की मुख्य खबरों की झलक 20 जून 2026, शनिवार का पंचांग और राशिफल 20 जून 2026, शनिवार | हरदा जिला, मध्य प्रदेश का मौसम आज 20 जून 2026 दिन शनिवार को मध्य प्रदेश का मौसम और मुख्य शहरों का तापमान मानवता को शर्मसार करने वाली घटना छत्तीसगढ़: पत्नी और बच्चो से क्रूरता के आरोप में पति गिरफ्तार हंडिया : डुमलाय में मेधाओं का सम्मान, गुर्जर समाज ने प्रतिभाओं को दिया मंच शिक्षिका ने प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप रिछारिया पर लगाया अश्लील व्हाट्सएप मेसेज और प्रता... कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित हुई ।

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना छत्तीसगढ़: पत्नी और बच्चो से क्रूरता के आरोप में पति गिरफ्तार

आरोपी पर पत्नी के बाल काटने मारपीट कर अपने बच्चो का पैशाब पिलाने का आरोप

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 कोरिया । छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामला पटना थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जितेंद्र सारथी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सूरजपुर जिले के रुनियाडीह गांव का निवासी है। आरोप है कि उसने चरित्र पर शंका के चलते अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके बाल काटे, चेहरे पर कालिख पोती और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

पुलिस की कार्रवाई

- Install Android App -

पीड़िता की शिकायत के बाद पटना थाना पुलिस ने तत्काल केस दर्ज किया। जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रशासन का बयान

कोरिया पुलिस ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को मेडिकल सहायता और काउंसलिंग उपलब्ध कराई जा रही है।

हेल्पलाइन

घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं 181 महिला हेल्पलाइन या 1091 पर संपर्क कर सकती हैं।