1. 23 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तापमान में गिरावट के आसार
IMD ने 22 जून को विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, मंडला समेत 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया। अगले 4 दिनों में तापमान 2-3°C गिरने की उम्मीद है। खजुराहो 42.4°C के साथ सबसे गर्म रहा।
2. मानसून 25 जून तक पहुंच सकता है MP
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से 25 जून तक मानसून मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता है। इस बार मानसून 5-8 दिन देरी से आ रहा है। प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं।
3. उज्जैन में जमीन विवाद में पत्नी ने रिश्तेदार संग मिलकर पति की हत्या की
उज्जैन के उन्हेल थाना क्षेत्र के पिपलिया डाबी गांव में 30 वर्षीय भारत सिंह राजपूत की हत्या उसकी पत्नी सोना कुंवर और रिश्तेदार जितेंद्र ने मिलकर की। मृतक जमीन बेचना चाहता था, जिसका पत्नी विरोध कर रही थी। पुलिस ने 24 घंटे में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
4. नरसिंहपुर में ‘ऑपरेशन ईगल क्लॉ’, 27 कार्टून अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
करेली पुलिस ने इमलिया पुल के पास स्विफ्ट कार से 1.40 लाख की 27 कार्टून देशी शराब जब्त की। कार, मोबाइल और नगदी मिलाकर 8.40 लाख का मशरूका बरामद हुआ। आरोपी आबकारी एक्ट में गिरफ्तार।
5. भोपाल में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, सुखी सेवनिया में छापा
भोपाल के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में रायसेन-दीवानगंज लाइसेंसी दुकान से कुछ दूरी पर खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है। मीडिया के पहुंचने पर शराब माफिया दुकान बंद कर भागे।
6. ग्वालियर में रेबीज से 13 साल के बच्चे की मौत, 4 महीने में 8वीं मौत
शिवपुरी में बिल्ली के पंजा मारने से रेबीज हुआ था। बच्चे को ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
7. भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई
ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार किया। 27 अप्रैल को छापे में दस्तावेज मिले थे। मुख्य आरोपी हरमीत सिंह खनूजा समेत 4 लोगों पर पहले ही परिवाद पेश हो चुका है।
8. 9 डॉक्टरों पर फर्जी डिग्री से इलाज का केस दर्ज
चुनाभट्टी पुलिस ने डॉ. आकाश चंदेलकर, डॉ. मोहर सिंह, डॉ. कमलकिशोर समेत 9 डॉक्टरों के खिलाफ फर्जी डिग्री से इलाज करने पर FIR दर्ज की। दस्तावेजों की जांच जारी।
9. कांग्रेस में गुटबाजी नहीं: पीसी शर्मा
राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा के गुटबाजी के आरोपों पर पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। उम्मीदवार का चयन हाईकमान सर्वसम्मति से करेगा।
10. खंडवा-निमाड़ को 4415 करोड़ की सड़क परियोजना की मंजूरी
खंडवा समेत निमाड़ क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए 4415 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना को केंद्र से मंजूरी मिली है।

