यूपी के फिरोजाबाद में CM योगी ने किया 658 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ रुपये की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सपा के एजेंडे में विकास नहीं, गुंडागर्दी को प्रोत्साहित करना है।
हरदोई में निर्माणाधीन पुल का लेंटर गिरा, 3 लोग घायल
उत्तर प्रदेश के हरदोई में NH-731 पर निर्माणाधीन पुल का लेंटर गिरने से हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लेकर अधिकारियों को राहत कार्य के निर्देश दिए।
शशि थरूर की अगुवाई में संसदीय समिति जम्मू पहुंची
कांग्रेस नेता शशि थरूर की अगुवाई में संसदीय समिति जम्मू पहुंची। उनके साथ एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी और भाजपा सांसद रवि किशन गोविल भी मौजूद रहे।
बंगाल TMC में घमासान, महुआ मोइत्रा-काकोली घोष आमने-सामने
पश्चिम बंगाल में TMC के अंदरूनी टकराव तेज हो गया है। सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने महुआ मोइत्रा के बयान पर पलटवार किया। वहीं 20 बागी सांसद कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।
NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक
NTA ने 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम पर 22 जून तक रोक लगाने की सिफारिश की। सरकार ने 30 जून तक मैसेज-एडिटिंग फीचर बंद रखने को कहा है।
BRICS समिट से पहले रूस का भारत को भरोसा
दिल्ली में होने वाली BRICS समिट से पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद भारत को तेल, गैस और कोयले की सप्लाई में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
देश के 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD अपडेट
IMD ने अगले 15 घंटों में 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में रेड अलर्ट, बीरभूम और बर्धमान में ऑरेंज अलर्ट है। राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा में भी बारिश की संभावना है।
दिल्ली में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से गिरे बाइक सवार 3 लोग गंभीर
दिल्ली में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग नीचे गिर गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला
बिहार में एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र त्रिपाठी पर जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विदेश की मुख्य खबरें पढि़ए
1. ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हर फैसले में उन्होंने देशहित को प्राथमिकता दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टार्मर को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी करते हुए कहा – ‘वो बुरी तरह…’
2. फिलीपींस के स्कूल में गोलीबारी, 3 छात्रों की मौत
फिलीपींस के टैक्लोबन शहर के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में तीन छात्रों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है।
3. ईरान-US के बीच स्विट्जरलैंड में शांति वार्ता शुरू
ईरान और अमेरिका के बीच स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक रिजॉर्ट में बातचीत शुरू हुई। पाकिस्तान और कतर मध्यस्थता कर रहे हैं। US उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा कि शांति वार्ता चल रही है और वार्ताकार स्टीव विटकोफ व जेरेड कुशनर पहले से स्विट्जरलैंड में हैं।
4. अमेरिकी B-52 बॉम्बर क्रैश, 8 की मौत
कैलिफोर्निया के एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर ट्रेनिंग के दौरान अमेरिकी वायु सेना का B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर क्रैश हो गया। हादसे में चालक दल के सभी 8 सदस्यों की मौत हो गई। सेना ने जांच शुरू कर दी है ।
5. चीन में 6.3 तीव्रता का भूकंप, भारी तबाही
चीन में आए 6.3 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से कई इमारतें जमींदोज हो गईं। पावर ग्रिड और कम्युनिकेशंस ठप हो गए। रेस्क्यू टीमें मलबा हटाने में जुटी हैं ।
6. इजराइल में सेना में भर्ती के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन
यरुशलम और तेल अवीव में हजारों अति-रूढ़िवादी यहूदियों ने सेना में जबरन भर्ती के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम कर ट्रेनों और गाड़ियों में आग लगा दी। पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा ।
7. कुवैत पर मिसाइल-ड्रोन हमला नाकाम
कुवैत की वायु रक्षा प्रणाली ने देश पर हुए बड़े मिसाइल और आत्मघाती ड्रोन हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया। सेना ने कहा कि खतरा टल चुका है और किसी सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा
8. JD वेंस ने पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ की
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ‘मेरी जिंदगी में दो अहम भारतीय-पाकिस्तानी लोग हैं’। उन्होंने पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले तीन महीनों में उन्होंने मुनीर से लगभग किसी भी अन्य व्यक्ति की तुलना में ज्यादा बात की है।
9. दक्षिण कोरिया के पूर्व न्याय मंत्री को 25 साल की जेल
दक्षिण कोरिया के पूर्व न्याय मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई है ।
10. चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत दौरे पर
चीनी विदेश मंत्री वांग यी आज भारत दौरे पर हैं। वह दिल्ली में होने वाली BRICS देशों के NSA की बैठक में हिस्सा लेंगे ।

