jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरदा ने विद्यालयों में आ रही अनियमितताओ को लेकर जिला शिक्षा अधिक... आज का राशिफल एवं दैनिक पंचांग - 4 जुलाई 2026, शनिवार आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

बैतूल जिले की एक झलक

गड्ढे में गिरी बाइक, युवक घायल  

टिमरनी- नवनिर्मित आरओबी की सर्विस रोड पर गड्ढा छोड़ने से हादसा। तेज बारिश में पानी भरे गड्ढे का अंदाजा न होने से बाइक सवार युवक सीधे गड्ढे में गिर गया। स्थानीय लोगों ने रस्सी से बाइक और युवक को बाहर निकाला। युवक को मामूली चोट आई। लोगों का आरोप है ठेकेदार ने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए। गड्ढे के पास न सूचना बोर्ड न बैरिकेड। नगर पंचायत से मरम्मत की मांग। बारिश में ऐसे गड्ढे बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

कलयुगी बेटे ने गमछे से पिता का गला घोंटा

बैतूल- पैसों के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने गमछे से गला घोंटकर पिता को मार डाला। हत्या में मां ने भी साथ दिया और पुलिस को गुमराह करने झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस जांच में सच सामने आया तो मां-बेटे दोनों गिरफ्तार। मृतक शराब का आदी था और रोज पैसे मांगता था। 22-23 जुलाई की दरम्यानी रात रेलवे स्टेशन के पास घटना हुई। पोस्टमार्टम में गला घोंटने की पुष्टि हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की। रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना।

पॉक्सो केस में लापरवाही, TI-आरक्षक सस्पेंड

- Install Android App -

बैतूल-पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में समन तामील न कराने पर हाईकोर्ट की फटकार के बाद कार्रवाई। बैतूल की महिला TI अंजना धुर्वे और आरक्षक डोंगरे को सस्पेंड किया गया। कोर्ट के आदेश के बावजूद एक साल तक समन जारी नहीं किए गए। जांच में लापरवाही साबित होने पर दोनों पर गाज गिरी। हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई तो विभाग ने तुरंत एक्शन लिया। पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने में देरी पर अधिकारियों की लापरवाही उजागर।

व्यापारी पर मिर्च पाउडर फेंक लूट की कोशिश

बैतूल- बदमाशो के हौसले बुलंद जिला एसपी ऑफिस के पास रात में व्यापारी पर बदमाशों ने मिर्च पाउडर फेंककर लूट का प्रयास किया। व्यापारी ने नकदी छिपा ली तो बदमाश टिफिन बैग लेकर भागे। शोर मचाने पर लोग जुटे तो बदमाश भाग निकले। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। व्यापारी रात में दुकान बंद कर घर लौट रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

रेलवे स्टेशन रोड पर पेड़ गिरा

मुलताई – तारी सड़क से जुड़े जलमार्ग के किनारे खड़ा गुलमोहर का पेड़ रात में गिर गया। गनीमत रही कोई घायल नहीं हुआ। पेड़ पुराना और कमजोर था। लोगों ने नगरपालिका से पेड़ काटने की मांग की थी। हादसा टल गया पर यातायात प्रभावित हुआ।