jhankar
ब्रेकिंग
कोतवाली पुलिस हरदा ने जप्त की 3 टन 300 किलो अवैध मछली मंडला: बैगा आदिवासी मजदूर परिवार को आया 11.44 लाख का बिजली बिल, बिजली विभाग बोला - 'मिस्टेक हो गई' आज 5 जुलाई 2026, रविवार देश- विदेश की 20 खास खबरें (TOP-20) आज 5 जुलाई 2026 - मध्यप्रदेश की ताज़ा 20 खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ आज 5 जुलाई 2026 - देश का मौसम कैसा रहेगा आज 5 जुलाई 2026 की हरदा हलचल मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ मुंबई में तेज बारिश-आंधी का कहर 21 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, मौत से पहले बनाया वीडियो; पुलिस जांच में जुटी आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल - 5 जुलाई 2026, रविवार वार्ड 08 में आज होगा वृहद वृक्षारोपण,पार्षद अनुराधा दीक्षित ने कहा एक पेड़ सौ खुशियाँ लाए"इसलिए एक प...

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, हरदा में सीएलसी राउंड के तहत प्रवेश शुरू

इच्छुक विद्यार्थी 12 जुलाई तक करा सकते है पंजीयन

‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा मौका

हरदा : तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, हरदा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग के माध्यम से विभिन्न इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

- Install Android App -

प्राचार्य शासकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज हरदा ने बताया कि इस काउंसलिंग के तहत छात्र 12 जुलाई 2026 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। महाविद्यालय में विभिन्न सिविल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में 46 सीटें, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में 30 सीटें, मैकेनिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में 14 सीटें तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में 09 सीटें रिक्त है।

प्राचार्य शासकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज हरदा ने बताया कि प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के नियम और सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगा। प्र्रवेश केे लिये उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। महाविद्यालय में प्रवेश के लिये पंजीकृत छात्रों को 6 जुलाई को सुबह 10ः30 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय परिसर में उपस्थित होना होगा।

प्रवेश के समय छात्रों को दस्तावेजों 10वीं कक्षा की अंकसूची, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आय प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लाना अनिवार्य है। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिये निर्धारित समय व तिथि को महाविद्यालय में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।