jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा / कलेक्टर श्री सिध्दार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री असवनराम चिरामन, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव कुमार नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

- Install Android App -

जनसुनवाई में दूधकच्छकला निवासी सिमरन ने आवेदन देकर जाति प्रमाण-पत्र बनवाने की मांग की, जिस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा को आवेदिका की पात्रता अनुसार जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के निर्देश दिये गये। खिरकिया निवासी रामभरोस राजपूत ने सेवा निवृत्ति उपरान्त प्राप्त होने वाले स्वत्वों का भुगतान कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार खिरकिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम तजपुरा निवासी भगवतसिंह ने अपनी कृषि भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिया,

जिस पर तहसीलदार टिमरनी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।
जनसुनवाई में ग्राम रेसलपुर निवासी भूरी बाई ने बारिश के पानी से क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा न मिलने के संबंध में शिकायत की, जिस पर तहसीलदार हरदा को मौका जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। ग्राम बिच्छापुर निवासी महेश व कुलदीप बारवे ने शासन की योजनाओं के तहत बैंक द्वारा लोन न देने के संबंध में शिकायत की, जिस पर अग्रणी बैंक मेनेजर को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।