jhankar
ब्रेकिंग
आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब के 10 प्रकरण दर्ज ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न 

भारतीय किसान संघ के समर्थन में दोपहर 2 बजे तक बंद रहा हरदा बाजार और मंडी, व्यापारियों ने दिया साथ

हरदा। कृषि उपज मंडी में शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ जिला हरदा का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। आंदोलन के सातवें दिन शुक्रवार को किसान संघ ने हरदा बंद रखकर अपना विरोध दर्ज कराया।

सुबह से ही भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता घंटाघर क्षेत्र में पहुंचे और व्यापारियों से समर्थन की अपील की। किसान संघ की मांगों के समर्थन में कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद रखीं। इसके साथ ही कृषि उपज मंडी भी दोपहर 2 बजे तक बंद रही।

- Install Android App -

किसान संघ की जायज मांगों के समर्थन में व्यापारी संगठन के जिलाध्यक्ष महेश अग्रवाल, सरगम जैन एवं मजदूर संघ के अनिल वैध ने भी अपना समर्थन दिया। किसानों के समर्थन में हरदा का अधिकांश बाजार दोपहर तक बंद रहा।

धरना स्थल पर भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान भी उपस्थित रहे। उन्होंने आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं और जब तक सरकार शत-प्रतिशत मूंग खरीदी का निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरना-प्रदर्शन के प्रथम चरण में खिरकिया तहसील के किसानों ने अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान प्रांत, संभाग और जिले के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।