jhankar
ब्रेकिंग
आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित

मानपुरा में खूनी संघर्ष: पैसों के विवाद में चला चाकू, रज्जाक पहलवान घायल, दोनों पक्षों ने की शिकायत 

हरदा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मानपुरा में शुक्रवार दोपहर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच चाकू और अन्य हथियार चलने से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में रज्जाक पहलवान भी शामिल हैं, जिनकी पीठ पर चाकू से वार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।

- Install Android App -

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी आर.एस. तिवारी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

घायल रज्जाक पहलवान ने आरोप लगाया कि उनके बेटे शालिम और शेख राशिद के बीच पैसों का लेन-देन था, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया। उनका कहना है कि शाहरुख अपने साथियों रेहान और राशिद के साथ आया और उन पर चाकू से हमला कर दिया। रज्जाक ने यह भी आरोप लगाया कि दो महीने पहले हुए एक अन्य विवाद के समझौते के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।