jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे गांधी मैदान के पास छात्र प्रदर्शन के दौरान सुतली बम से धमाका, कारगिल चौक पर भगदड़ युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार हंडिया : हंडिया के क्लीनिकों का 'ट्रीटमेंट टेस्ट' : किस अधिकार से हो रहा एलोपैथिक इलाज? नकली सोने का बिस्किट बेचकर 16 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार हंडिया : युवालय बना युवाओं के सपनों की उड़ान का मंच, नेतृत्व और आत्मविश्वास का मिला प्रशिक्षण दतिया में मिली रानी लक्ष्मीबाई की 175 साल पुरानी दुर्लभ तस्वीर, जीवित अवस्था का पहला चित्र माना जा र... हरदा: बेकाबू फोर व्हीलर ने मचाई अफरा-तफरी, फोर व्हीलर वाहन, एक बाइक,एक स्कूटी और दुकान का शटर क्षतिग... हंडिया : निःशुल्क आयुष्मान जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज, विशेषज्ञ चि...

PIB Fact Check | PM मोदी और मंत्री पीयूष गोयल के एआई-जनरेटेड फर्जी वीडियो का खुलासा 

PIB ने बताया वीडियो पूरी तरह फर्जी

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली । प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो यानी PIB की फैक्ट चेक यूनिट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नाम पर वायरल हो रहे एआई-जनरेटेड वीडियो को फर्जी करार दिया है।

PIB ने स्पष्ट किया कि दोनों नेताओं ने ऐसे कोई बयान नहीं दिए हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने के मकसद से बनाए गए हैं।

पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा नेटवर्क से जुड़ा मामला

फैक्ट चेक यूनिट के अनुसार इन फर्जी वीडियो को पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा हैंडल्स द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है।

वीडियो में ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसमें PM मोदी और मंत्री गोयल को छात्रों और प्रदर्शनकारियों को धमकाते हुए दिखाया गया है।

PIB ने बताया कि पीएम के पेपर लीक पर दिए बयान और गोयल के संसद के बाहर दिए बयान को डिजिटल रूप से बदलकर गलत संदर्भ में पेश किया गया है।

पीयूष गोयल ने दर्ज कराई FIR

- Install Android App -

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को बताया कि उनके नाम से बने डीपफेक वीडियो के खिलाफ उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है।

गोयल ने एक्स पर लिखा कि चाणक्यपुरी थाने में FIR नंबर 123/26 दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस फर्जी क्लिप को बनाने, फैलाने या शेयर करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

जनता से की गई अपील

मंत्री ने कहा कि एआई का गलत इस्तेमाल कर जनता को गुमराह करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक और प्रमाणित स्रोतों पर भरोसा करें।

PIB ने भी लोगों से कहा कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध या छेड़छाड़ वाला कंटेंट मिले तो वे +91 87997 11259 पर व्हाट्सएप करें या factcheck@pib.gov.in पर ईमेल भेजें।

क्या है PIB Fact Check

PIB भारत सरकार की नोडल एजेंसी है जो सरकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी मीडिया तक पहुंचाती है।

नवंबर 2019 में शुरू हुआ PIB Fact Check पोर्टल का काम सरकारी विभागों से जुड़ी फर्जी खबरों और अफवाहों का खंडन करना है।