हरदा : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्रीमति अंजलि जोसेफ के द्वारा कचरा वाहन संचालित करने वाली पंचायतों के सचिव ,जीआरएस, की बैठक लेकर कचरा वाहन के संबंध में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए , पंचायत सचिवों की अन्य प्रभार बाली पंचायतों में कचरा वाहन प्रारम्भ करने का कहा गया ,साथ ही पंचायतें कचरे को चार अलग अलग प्रकार से इक्कठा करे ,
पंचायतें कचरा स्थलों की नियमित साफ सफाई करवाए, प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित करे, पंचायतों में गंदगी फैलाने वालों व्यक्ति एवं संस्थानों पर जुर्माना लगाने की कारवाही भी की जाए , पंचायतों की दीवारों पर स्वच्छता से संबंधित नारे
,दीवार लेखन का कार्य किया जाए ,सभी पंचायत सचिव अपनी अपनी पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए कार्य करे ,बैठक में डगवाशंकर ,सोनतलाई, मसनगांव, काकरिया , मांदला ,छीपानेर,छिदगांवमेल, बिछापुर, छिरपुरा अन्य पंचायतों के सचिव जीआरएस उपस्थित थे

