jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

मूंग खरीदी पर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप, किसान संगठनों ने दी भोपाल कूच की चेतावनी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा : संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में किसान क्रांति पदयात्रा आंदोलन के दौरान सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए किसान संगठनों ने नाराजगी जताई है। किसान आक्रोश मोर्चा हरदा ने कहा कि सरकार द्वारा घोषित तीन क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से मूंग खरीदी नहीं की जा रही है, जिससे किसानों में आक्रोश है।

मोर्चा का कहना है कि किसान क्रांति पदयात्रा आंदोलन के दौरान 20 से अधिक किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में यह सहमति बनी थी कि हरदा एवं नर्मदापुरम सहित संबंधित जिलों में किसानों से तीन क्विंटल प्रति एकड़ की दर से मूंग खरीदी जाएगी। इसके बावजूद किसानों के बिल कम मात्रा पर बनाए जा रहे हैं।

- Install Android App -

किसान आक्रोश मोर्चा ने यह भी दावा किया कि कृषि मंत्री कंसाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीन क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी का आश्वासन दिया था। ऐसे में कम मात्रा में खरीदी होना किसानों के साथ वादा खिलाफी है।

मोर्चा ने मुख्यमंत्री द्वारा गठित मंत्रिमंडल समिति से तत्काल हस्तक्षेप कर किसानों से तीन क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से मूंग खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो सभी किसान संगठन एकजुट होकर भोपाल पहुंचकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

इस संबंध में किसान आक्रोश मोर्चा के आशीष राजपूत, शैलेंद्र वर्मा, सुनील सिंह राजपूत, आनंद कालीराना, अनिल पंचोली, मनोज गोदारा, शोभित राजपूत एवं लखन पटेल ने किसानों के हित में तत्काल स्पष्ट आदेश जारी करने की मांग की है।