jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। फ्रेंडशिप डे रविवार को नर्मदा तट स्थित आवली घाट पर भक्ति और मित्रता देखने को मिला। सुबह से ही मित्रों का समूह घाट पर पहुंचा और मां नर्मदा की पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन किया।

- Install Android App -

कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित, समाजसेवी पत्रकार विनीत राठी, पत्रकार केके यदुवंशी और आनंद कुशवाहा सहित कई मित्र शामिल हुए। सभी ने मां नर्मदा से प्रार्थना की कि वह प्रदेशवासियों को सुखी, स्वस्थ और खुशहाल रखें।

साथ ही समाज में प्रेम, भाईचारा और मित्रता बनी रहे, ऐसी कामना की।भजन कीर्तन के दौरान घाट का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पूजा के बाद सभी मित्रों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर बधाई दी और नर्मदा मैया का आशीर्वाद लिया।

आयोजक विनीत राठी ने बताया कि हर साल फ्रेंडशिप डे को धार्मिक तरीके से मनाने की परंपरा है। इस बार भी मां नर्मदा की पूजा और महाप्रसादी का आयोजन रखा गया था। नर्मदा तट की पवित्रता और मित्रता के पर्व ने इस आयोजन को खास बना दिया।कार्यक्रम के अंत में देश और समाज की तरक्की के लिए भी प्रार्थना की।