jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम डगांवानीमा चोरी मामले में पुलिस की सक्रिय अभिरक्षा से आरोपी फ़रार, तलाश जारी, फरारी को लेकर चर्... हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न

सोशल मीडिया पर नगर पालिका अध्यक्ष को बताया “डकैत”, थाने पहुंचकर रितेश जैन ने दर्ज कराई शिकायत

के के यदुवंशी सिवनी मालवा। नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से झूठी और भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का मामला सामने आया है। पोस्ट में उनके नाम “रितेश जैन रिंकू” की जगह “रिंकू डकैत” लिखे जाने का आरोप है। मामले को लेकर अध्यक्ष रितेश जैन ने सिवनी मालवा थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

अध्यक्ष के अनुसार फेसबुक, व्हाट्सएप, मोबाइल कॉल सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से तथ्यहीन सामग्री प्रसारित की जा रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच साइबर सेल एवं क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।

रितेश जैन ने आरोप लगाया कि कुछ लोग फर्जी आईडी और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सत्य, सद्भाव और जनहित के लिए होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत द्वेष के चलते किसी की छवि खराब करने के लिए।

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि उनका जीवन “अहिंसा परमो धर्म”, राष्ट्रसेवा, जनकल्याण तथा प्रत्येक जीव के प्रति दया और करुणा की भावना को समर्पित रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

इनका कहना है—

“फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फर्जी पोस्ट करने वालों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।”

— सुधाकर बारस्कर, थाना प्रभारी, सिवनी मालवा