सीएम के आश्वासन के बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, काम पर लौटे कर्मचारी
भोपाल/हरदा। प्रदेश में 4 दिनों से चल रही पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हो गई। शुक्रवार सुबह हरदा जिले समेत पूरे मध्यप्रदेश में पटवारी नियमित रूप से काम पर लौट आए।
मप्र पटवारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि सीएम से हुई बातचीत में 5 में से 3 मांगों पर तुरंत आदेश जारी किए गए हैं। बाकी 2 मांगों के समाधान के लिए 3 महीने का समय दिया गया है।
इन मांगों पर हुआ फैसला
लंबित पदोन्नति – पटवारियों की 18 वर्षों से लंबित पदोन्नति का मामला। इसके लिए विभागीय परीक्षा नवंबर-दिसंबर में कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।
संयुक्त समिति– बाकी मांगों की समीक्षा के लिए राजस्व, वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग की संयुक्त समिति बनेगी। 90 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी
जैन ने कहा कि शासन ने पटवारियों की मांगों को गंभीरता से लिया है। पटवारी अब राजस्व और जनकल्याणकारी योजनाओं का काम पहले की तरह करेंगे।

