jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र

हरदा/टिमरनी। प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं हरदा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने शुक्रवार को टिमरनी तहसील के ग्राम करताना स्थित सांदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रभारी मंत्री ने विद्यालय के कक्षों, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल मैदान सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित अध्यापन और परीक्षा परिणामों की जानकारी लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को प्रशासनिक स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

- Install Android App -

एसएमएस बायो फ्यूल कंपनी के कार्यों की सराहना

कार्यक्रम के दौरान एसएमएस बायो फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड, छिदगांव मेल द्वारा क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में शिक्षा और सामाजिक विकास के लिए किए जा रहे योगदान की सराहना की गई। कंपनी के जीएम प्रवीण चौधरी को उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बताया गया कि कंपनी के संचालक सौरभ सूद द्वारा प्रतिवर्ष 26 जनवरी और 15 अगस्त के अवसर पर विद्यालयों में विद्यार्थियों को पेन, कॉपी, कुर्सियां, खेल सामग्री, टेबल सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा शासकीय बालिका विद्यालय छिदगांव में लाखों रुपये की लागत से स्मार्ट क्लास, पेयजल के लिए आरओ प्लांट, पंचायत स्तर पर सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट, गौशाला के लिए ₹1 लाख की सहायता राशि तथा बस स्टैंड पर प्रतीक्षालय जैसी कई जनहित सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

कार्यक्रम में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, जिला पंचायत सीईओ, टिमरनी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ चेतना पाटिल, पुलिस चौकी करताना प्रभारी, पंचायत सचिव एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।