jhankar
ब्रेकिंग
करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा... हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्साल... बस किराए में 50% से 75% तक की भारी वृद्धि जनविरोधी, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय – आदित्य गार्गव हरदा में 6 माह में भी नहीं मिली आरटीआई की चाही गयी जानकारी ! आवेदक ने कलेक्टर को शिकायत की 

आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा

हरदा : निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये शासकीय आईटीआई हरदा में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले ‘‘युवा संगम’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी  लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि यह मेला 13 अगस्त को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा।

- Install Android App -

मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र में बेरोजगार युवक युवतियों की भर्ती की जायेगी।इस रोजगार मेले में 5 वी, 8वी, 10वी, 12वी, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक की आयु के युवा भाग ले सकते है।

जिला रोजगार अधिकारी सिलोटे ने बताया कि मेले में भाग लेने के इच्छुक युवा अपने सभी मूल दस्तावेज अंकसूची, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड व परिचय पत्र की फोटोकॉपी, समग्र आईडी तथा 4 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होकर मेले का लाभ प्राप्त कर सकते है। मेले में भाग लेने के लिये किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।