jhankar
ब्रेकिंग
करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा... हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्साल... बस किराए में 50% से 75% तक की भारी वृद्धि जनविरोधी, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय – आदित्य गार्गव हरदा में 6 माह में भी नहीं मिली आरटीआई की चाही गयी जानकारी ! आवेदक ने कलेक्टर को शिकायत की 

हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्सालय पहुंचे, दिए व्यवस्था सुधार के निर्देश

हरदा : मध्यप्रदेश में 7 अगस्त शुक्रवार से ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ की शुरुआत हुई। आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से शुरू हुए इस अभियान के तहत प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर नागरिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को हरदा के जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री सारंग ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और मरीजों की सहूलियत के लिए मौके पर ही कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उन्होने कहा कि ड्यूटी बदलने पर मरीजों को होने वाली परेशानी को खत्म करने के लिए अब अस्पताल के मैनेजर का एक ही स्थायी नंबर रहेगा। शिफ्ट बदलने के बाद भी नंबर नहीं बदलेगा, जिससे मरीजों को हर समय सहायता मिल सके।

- Install Android App -

इस दौरान उन्होने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का पुनः आकलन करने के निर्देश दिए। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को जल्द से जल्द दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

मंत्री  सारंग ने निरीक्षण के दौरान क्षय रोग से पीड़ित 25 मरीजों को फुड बास्केट भी वितरित की। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार जन-हित के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष संदीप पटेल, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक, जिला पंचायत सीईओ अंजली जोसेफ जोनाथन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री एच.पी. सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।