jhankar
ब्रेकिंग
करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा... हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्साल... बस किराए में 50% से 75% तक की भारी वृद्धि जनविरोधी, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय – आदित्य गार्गव हरदा में 6 माह में भी नहीं मिली आरटीआई की चाही गयी जानकारी ! आवेदक ने कलेक्टर को शिकायत की 

मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हरदा : मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ के तहत टिमरनी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम खिड़कीवाला में संचालित मूंग उपार्जन केंद्र गंगा वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया।

- Install Android App -

प्रभारी मंत्री ने केंद्र पर किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं, मूंग की तुलाई और रख-रखाव की स्थिति, टेगिंग को बारीकी से देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने कहा कि मूंग उपार्जन में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष  गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष संदीप पटेल, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक, उप संचालक कृषि प्रकाश ठाकुर, सहायक आयुक्त सहकारिता के.के. शिव, वेयरहाउस हाउस प्रबन्धक एम.डी. वास्कले सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।