jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

हरदा हलचल-11 अगस्त 2026 जिले के खास समाचारो की एक झलक

‘गौ-सम्मान अभियान’ की रणनीति तय, 17 दिसंबर को सौंपा जाएगा ज्ञापन

हरदा। गौ-संरक्षण को लेकर शुरू किए गए ‘गो-सम्मान अभियान’ की आगे की रणनीति तय कर ली गई है। बैठक में 27 अगस्त और 17 दिसंबर को प्रदेशभर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम करने का फैसला लिया गया।

आयोजकों के अनुसार अभियान के तहत 27 अगस्त को हरदा जिले में वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाकर गौमाता और गो-संरक्षण पर जनजागरूकता की जाएगी। वहीं 17 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों से प्रतिनिधि भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। इस चरण में 51 लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में देशभर से आए संतों और गौ-सेवियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक का संचालन जिला संयोजक नवीन खिला ने किया। इस दौरान नारायण कुशवाह और पुरुषोत्तम दुर्वे ने सहयोग पर जोर देते हुए अभियान को सफल बनाने की अपील की।

हरदा: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर अधिकारियों का हुआ अभिमुखीकरण

हरदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान सिर्फ औपचारिकता नहीं है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और एकता की भावना जगाना है। कार्यक्रम में कलेक्टर ने अधिकारियों, कर्मचारियों को अभियान की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हर घर पर तिरंगा लगाकर एकता-अखंडता का संदेश दिया जाए। सभी विभागों को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

हनुमान मंदिर में शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप के दर्शन, भक्तों ने किए दर्शन-पूजन

हरदा। श्री हनुमान मंदिर, कोठारी गली में सोमवार को भगवान महाकाल का आकर्षक और दिव्य अर्धनारीश्वर स्वरूप सजाया गया। शिव और शक्ति के एकल रूप के इस दुर्लभ दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी।

मंदिर परिसर को फूलों और झालरों से सजाया गया था। पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भगवान से आशीर्वाद लिया।

- Install Android App -

इस अवसर पर आचार्य पंडित सुनील जी महाराज ने शिव-महिमा पर प्रवचन भी दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

सिराली और सोनपुरा क्षेत्र में 11 अगस्त को 5 घंटे गुल रहेगी बिजली

हरदा। विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी सिराली और सोनपुरा लाइन पर जरूरी रखरखाव कार्य के कारण मंगलवार 11 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

विभाग के अनुसार इस दौरान 11 केवी घरेलू और कृषि पंप फीडरों की सप्लाई भी प्रभावित होगी। इससे सिराली और सोनपुरा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है। काम समय पर पूरा होने पर बिजली जल्दी भी शुरू की जा सकती है।

अमावस्या पर नर्मदा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण

हरदा। हरियाली अमावस्या के मौके पर नर्मदा दर्शन और स्नान के लिए पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए नर्मदा सेवा समिति द्वारा प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा।

समिति हर माह की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाएगी। यह आयोजन 11 अगस्त सोमवार को शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक इंदौर रोड पर होगा। मां नर्मदा सेवा समिति ने नर्मदा भक्तों और शहरवासियों से सेवा कार्य में सहयोग की अपील की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

सोयाबीन में पीला मोजेक दिखे तो तुरंत करें ये उपाय, कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह

हरदा। कृषि विज्ञान केंद्र ने सोयाबीन उत्पादक किसानों को फसल में रोग-कीट नियंत्रण को लेकर सलाह दी है।

केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार कंकोलिया ने बताया कि अगर पौधों में पीला मोजेक के लक्षण दिखें तो संक्रमित पौधों को उखाड़कर नष्ट कर दें। सफेद मक्खी नियंत्रण के लिए पीले स्टिकी ट्रैप लगाएं।

रोग रोकथाम के लिए अनुशंसित कीटनाशकों का छिड़काव करें। थ्रिप्स और एरियल ब्लाइट दिखने पर फफूंदनाशक का प्रयोग करें। सेमीलूपर से बचाव के लिए जैविक कीटनाशकों का उपयोग करें। समस्या होने पर मिट्टी सहित पौधे का नमूना केंद्र पर लाने की सलाह दी गई।